TECHNICAL KNOWLADGE




आज के समय में टेक्निकल शिक्षा का यूज़ करके हम क्या -क्या कर सकते हैं ?


हेलो दोस्तों ,

           Technical By Santosh में 

     आपका स्वागत है। आज जो टॉपिक आपको बताने जा रहा हू वो टेक्निकल शिक्षा पर आधरित हैं। इस         टॉपिक को पूरा पढ़ने पर आप आत्मनिर्भर बन सकते है और दूसरे से अलग सोच सकते हैं। 

     इस पर टॉपिक बय टॉपिक चर्चा करेंगे। 

  • तकनीकी शिक्षा क्या है ?
  • तकनीकी शिक्षा स्टूडेंट के लिए क्यों महत्यपूर्ण हैं ?
  • तकनीकी शिक्षा का महत्व ?
  • वर्त्तमान समय में सबसे लोकप्रिय तकनीकी शिक्षा क्या हैं ?
  • तकनीकी विकाश की कुछ हानियाँ 
  1. तकनीकी शिक्षा क्या हैं ?

      तकनीकी शिक्षा आज के आधुनिक युग का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुकी हैं। यह शिक्षा हमें ज्ञान के साथ -साथ आत्मनिर्भर बनाना सिखाता हैं। वर्त्तमान युग में तकनीकी शिक्षा का इस्तेमाल करके अपने काम को काम से काम सयम में  किया जा रहा हैं। किसान जो पहले हल के द्वारा खेत को जोता करते थे लेकिन इसमें काम भी कम होता था और समय भी ज्यादा लगता था। आज इस तकनीकी युग में ट्रैक्टर का इस्तेमाल होने लगा इसमें काम सयम में ज्यादा काम होने लगा । इसी तरह परिवहन मार्ग में तकनिकी विकास के कारण बड़े -बड़े मशीने के द्वारा सडको का निर्माण होने लगा जिससे कम सयम में ज्यादा सड़को का निर्माण होने लगा। अर्थार्त हमारे कहने का मतलब है, कि वो कृषि क्षेत्र हो, परिवहन क्षेत्र हो, औद्योयोगिक क्षेत्र हो , वैज्ञानिक क्षेत्र हो , क्रिकेट स्टेडियम हो और अन्य संबंधित क्षेत्र हो , जहाँ तेजी से टेक्नोलॉजी बढ़ रही है। इस बढ़ते टेक्नोलॉजी के कारण आज हमारे भारत देश में लाखो मजदूर बेरोजगार है आर्थिक स्थिति सही नहीं हैं। 
                                                जो काम १०० मजदूर मिलकर ८ घंटा में करते थे आज १०० मजदूर का काम अकेले मशीन कर रहे हैं वो भी कुछ ही घंटो में इस स्थिति में हमें चाहिए की हम आत्मनिर्भर बने अपने स्किल को बढ़ावा दे। यहाँ स्किल का तात्पर्य है कि अपने अंदर हुनर को लाना , इस टेक्निकल युग में सबसे बेस्ट स्किल है  Digital Marketing , Share Marketing , AAP Development , Video Editing , YouTube और अन्य सबंधित्त क्षेत्र ये सब का ज्ञान रहने पर आप घर बैठे अपना खुद का स्टाटप कर सकते है।  तकनीकी शिक्षा एक ऐसी शिक्षा है जहाँ आप आर्थिक रूप से मजबूत बन सकते है.

तकनिकी शिक्षा विधाथियों के लिए क्यों महत्वपूर्णहै ?

        तकनिकी शिक्षा का मुख्य लक्ष्य आपको आत्मनिर्भर बनाना या रोजगार के लिए तैयार करना हैं। आज हमारे समाज की या स्कूल की विधार्थी की ऐसी स्थिति है की विधार्थी सिर्फ पढ़ाई करते है और पढ़ाई करके वह सिर्फ नौकरी पर ही निर्भर रह पते हैं।  जो की मेरे हिसाब से गलत है आपके हिसाब से क्या होना चाहिए ये मुझे मालूम नहीं हैं। विधार्थी को चाहिए कि वो पढाई के साथ -साथ अपना एक स्किल को उजागर करे जिसे विधार्थी को जॉब नहीं मिलने पर बेरोजगार नहीं रहना परे वो अपना खुद का स्टाटप कर सके। 
वर्तमान समय में सभी विधाथियों के पास अपना खुद का स्मार्ट फ़ोन रहने लगा हैं। बहुत सारे विधार्थी इसका सही उपयोग करते है बहुत सरे विधार्थी इसका गलत उपयोग करते है।  गलत उपयोग का मतलब है विधार्थी इस पर अपना गेम के माध्यम से , रील के माध्यम से , यूट्यूब के माध्यम से अपना टाइमपास करते है।  बहुत सारे विधार्थी पढ़ाई सबंधी रील बनाकर , यूट्यूब पर कंटेंट वीडियो बनाकर स्मार्टफोन  का सही यूज़ कर रहे हैं। 
                         टेक्निकल शिक्षा को हमारे देश या समाज में आगे बढ़ाने के लिए हमारे स्टेट गवर्मेंट का इसमें मुख्य योगदान होना चाहिए।  स्कूल में कंप्यूटर उपलब्ध कराना चाहिए और कंप्यूटर को सीखने के लिए एक सर।  क्योंकि आज टेक्निकल क्षेत्र में जितने भी काम हो रहे है उसमें कंप्यूटर की अहम् भूमिका मानी जाती हैं।  आज जो मानव तकनीकी क्षेत्र मे , शिक्षा की क्षेत्र में ,उधोग की क्षेत्र में , वैज्ञानिक की क्षेत्र में अर्थात भारत जो विकास क्षेत्र में कीर्तिमान स्थापित कर रहा है उसमे कंप्यूटर की अहम् भूमिका हैं। जब कंप्यूटर हमारे स्कूल में होंगे तभी बच्चे टेक्निकल क्षेत्र में जाने की कोशिश करेंगे। जब हमारे स्कूल में कंप्यूटर ही नहीं रहेगा तो हमें टेक्निकल क्षेत्र के बारे में नॉलेज नहीं मिल पाए गए तब हम सरकारी जॉब के पीछे जाने की कोशिश करेंगे। प्राईबेट जॉब तो हमें मिल नहीं सकता क्योंकि हमारे पास कोई स्किल नहीं हैं। हमें लगता है कि देश को आगे बढ़ना है तो हमें आत्मनिर्भर बनना पड़ेगा। आत्मनिर्भर बनने के लिए स्किल की जरुरत पड़ती हैं। 

तकनीकी शिक्षा का महत्त्व 

     बेरोजगारो की समस्यो को हल करने के लिए तकनीकी शिक्षा बहुत महत्वपूर्ण है। अगर आपके पास स्किल है तो आप बेरोजगार नहीं रह सकते। यदि आप अपना खुद का व्यवसाय शुरू करते है , तो आप अन्य शिक्षित लोगों को नौकरी के अवसर प्रदान कर सकते हैं। निर्माण के हर क्षेत्र में तकनीशियनों की जरूरत होती हैं। जैसे -कारखानों , सड़को , पुल , नहरों , भवन , हवाई अड्डों , आदि को बनाने के लिया तकनीशियनों की आवश्यकता होती हैं। जब हमारे पास कोई स्किल होगा तो हमें कही भी आसानी से जॉब मिल सकता है या हम अपना खुद का स्टार्टअप कर सकते हैं। दैनिक जीवन के पर्त्येक क्षेत्र में इस शिक्षा के महत्व का आभास होता है। तकनीकी शिक्षा किसी देश के विकास के लिया महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।  

 तकनीकी शिक्षा के प्रमुख उछेश्य है   

रोजगार के अवसर बढ़ता है > आईटीआई , इजीनियरिंग , डाटा साइंस , और साइबर सिक्योरिटी , जैसे क्षेत्र में ज्ञान ग्रहण करके आप किसी भी कंपनी में जॉब ले सकते हो या अपने खुद के बिज़नेस का स्टार्टअप कर सकते हैं। 

उद्यमशीलता > उद्यमशीलता का मतलब है अपने बिज़नेस को नए तकनीक के आधार पर स्थापित करना और उसे सफलतापूवर्क संचलित करना। तकनीकी शिक्षा ने उद्यमशीलता को नए दिशा दी है , जिससे आज लाखों लोग अपने बिज़नेस स्टाटप को शुरू कर रहे है और वैशिवक स्तर पर सफलता प्राप्त कर रहे हैं। 

स्वतंत्र कार्य > आप बिना किसी कंपनी के ऑफिस जाए अपने कौशल विकाश के आधार पर विभिन्न कंपनियों के लिए घर बैठे काम कर सकते हैं। उदाहरण > ग्राफिक डिजाइनर , कंटेट राइटर ,साफटवियर डेवलपर , डिजिटल मार्किटिंग एक्सपट इत्यादि 
 
स्मार्ट खेती > आज से कुछ साल पहले हमारे पास ज्यादा खेत होने के बावजूद भी काम उपज होता था और आज काम खेत होने के बावजूद भी ज्यादा उपज होता है।  आज के सयम में नए नए तकनीक का विकास हुआ है। खेत जोतने के लिए ट्रेक्टर , कीटनाशकों के छिड़काव के लिए ड्रोन को उपयोग , कृषि ऐप के माध्यम से मौसम की जांनकारी , बाजार के दम , बीज और खाद के सही  पता कर सकते हैं। फिसिजन एग्रीकल्चर के माध्यम से सही समय पर खाद , पानी और कीटनाशकों का उपयोग किया जाता हैं। 

सबसे लोकप्रिय तकनीकी भूमिकाए कौन सी है ?    
     सबसे लोगपरिय तकनीकी भूमिकाए निम्नलिखित हैं। 
  1.  डेटा साईंटिस्ट > डेटा सांइटिस्ट आज के वर्त्तमान समय में सबसे लोकप्रिय और हाई डिमांड टेक्निकल जॉब में से एक हैं। डेटा सांइटिस्ट का काम होता है डेटा का विश्लेषण करके व्यापारिक निणयो के लिए अंतदर्शित प्रदान करता हैं. 
  2. मशीन लैनिंग इंजीनियर > मशीन लनीन कृत्रिम बुधिदमता AI का एक रूप है जो मशीनों को इंसानो के तरह सोचने को सिखाता है।  ये मशीन बनाए गए डेटा के आधार पर काम करता हैं। यह आर्टिफिसियल इंटलिजेंट का एक भाग हैं। 
  3. सॉप्टवेयर डेवलपर > सॉफ्टवेयर डेवलपर आज के डिजिटल युग का सबसे बेस्ट करियर हैं। इसका मुख्य कायर कार्य होता है नए सॉफ्टवेयर एप्लिकेशन को तैयार करना और सिस्टम और टूल्स को डिजाइन करना। 
  4. साइबर सिक्योरिटी  > आज के बढ़ते तकनीक के युग में सभी काम कंप्यूटर और मोबाइल के जरिए होता हैं। साइबर सिक्योरिटी का काम इंटरनेट से जुड़े सिस्टमों की सुरक्षा जिसका उछेश्य हाडवेयर, सॉफ्टवेयर , फ्रोग्राम और डेटा  को साइबर हमलों या किसी अन्य व्यकित के द्वारा हैक होने से बचाता हैं। 
  5. सोशल मिडिया / डिजिटल मार्किटिंग  > आज हमारे ग्रमीणो में बहुत सारे नए बिजनेश खुल रहे हैं। वो अपना बिजनेश को इंटरनेशनल लेवल पर लेकर जाना चाहते है तो सबसे बेस्ट ऑप्शन है सोशल मिडिया जिसमें व्यवसाय अपने ब्रांड , उत्पादों या सेवाओं को प्रचारित करने के लिए सकल मिडिया प्लेटफॉम्स का उपयोग करते हैं। सोसल मिडिया प्लेटफॉम्स का उपयोग करते हैं।  सोसल मीडिया एक्सपर्ट बनने से हम किसी भी कंपनी को ग्रो कर सकते है और कंपनी से ग्रो करने का चार्ज  ले सकते हैं। 

टेक्निकल शिक्षा की कुछ हानियाँ

     वर्त्तमान युग में टेक्निकल शिक्षा का जितना फायदा हैं उतना नुकशान भी है। छात्र जिस फ़ोन या लैपटॉप की मदद से पढ़ाई करते है , उसी लैपटॉप या फ़ोन के माध्यम से गेम खेलते हैं। आज इस युग में सभी काम मशीनों के द्वारा होने लगा है इससे बेरोजगारी दर बढ़ रही हैं। बड़े बड़े कम्पनियो के द्वारा कचरे को नदी में बहाना , वायु प्रदूषण इत्यादि। जिससे हमारे स्वास्थ्य पर असर पड़ता हैं। छोटे - छोटे कामों को मशीनों के द्वारा हल करना जिसे हमारे अंदर आलस की भावना जाग रही हैं। 

      







Comments

Popular posts from this blog